नौकरी के नाम पर 50 लाख की ठगी, तनाव में 36 वर्षीय व्यक्ति ने की आत्महत्या

कटघोरा | जॅजरा बायपास के पास गुरुवार को 36 वर्षीय शिवचरण साहू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को उसकी जेब से 19 पन्नों का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें कई लोगों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया गया है। बताया गया कि सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर उसने युवाओं से करीब 50 लाख रुपए जुटाकर रायपुर के एक व्यक्ति को दिए थे। कोरोना काल में उस व्यक्ति की मौत से रकम फंस गई। स्कूल बंद होने और लगातार पैसों की मांग से शिवचरण आर्थिक व मानसिक तनाव में था। पुलिस सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग जांच कर आरोपों की पड़ताल कर रही है।
