मड़वारानी कैंप से लापता आरक्षक का शव जांजगीर में मिला

कोरबा | उरगा थाना क्षेत्र के मड़वारानी बटालियन कैंप से 5 अक्टूबर से लापता आरक्षक कन्ना गटपल्ली का शव जांजगीर जिले के बम्हनीडीह थाना क्षेत्र की नहर से मिला है। बीजापुर जिले के उसूर गांव निवासी आरक्षक की पहचान परिजनों ने कपड़ों, बेल्ट और अन्य सामान के आधार पर की।
पुलिस के अनुसार, 9 अक्टूबर को नहर में मिले अज्ञात शव को पहचान नहीं होने पर दफना दिया गया था। 17 नवंबर को परिजनों ने उसकी पहचान की। फिलहाल पुलिस कैंप के सीसीटीवी फुटेज खंगालने और साथी जवानों से पूछताछ कर रही है। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगा।
✍️ विजय मेश्राम