जांजगीर-चांपा में क्रिश्चियन वर्किंग कमिटी के सदस्यता अभियान की ऐतिहासिक शुरुआत

अकलतरा निवासी नरहरी राव बने जिले के प्रथम सदस्य, अध्यक्ष विजय मेश्राम ने किया स्वागत
जांजगीर-चांपा | क्रिश्चियन वर्किंग कमिटी के सदस्यता अभियान की जांजगीर-चांपा जिले में ऐतिहासिक शुरुआत हुई। अकलतरा निवासी श्री नरहरी राव ने क्रिश्चियन वर्किंग कमिटी के अध्यक्ष श्री विजय मेश्राम से सौजन्य मुलाकात कर संगठन की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर नरहरी राव को जांजगीर-चांपा जिले का प्रथम सदस्यता पत्र प्रदान किया गया। इसके साथ ही वे जिले के संगठन के प्रथम सदस्य बनने का गौरव हासिल करने वाले सदस्य बने।
अध्यक्ष विजय मेश्राम ने नरहरी राव का क्रिश्चियन वर्किंग कमिटी परिवार में स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज की सेवा, अधिकारों की रक्षा और आपसी एकता को मजबूत करना है। उन्होंने विश्वास जताया कि सदस्यता अभियान के माध्यम से संगठन को नई मजबूती मिलेगी और समाजहित के कार्यों को गति मिलेगी।