दीपका में कार स्टंटबाजी करने वाले तीन युवक पकड़े गए, वाहन जब्त

कोरबा | सोशल मीडिया पर रील बनाने के चक्कर में चलती कार से खतरनाक स्टंट करना तीन युवकों को महंगा पड़ गया। दीपका मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार कार की खिड़कियों से बाहर निकलकर स्टंटबाजी करने का वीडियो वायरल होने के बाद दीपका पुलिस ने कार्रवाई की।
कार क्रमांक CG12 BD 7800 (XL6) में चालक प्रकाश चौहान के साथ मोहन सिंह और महेंद्र सिंह सवार थे। वीडियो में दोनों युवक चलती कार की खिड़कियों से बाहर निकलकर स्टंट करते नजर आए।
मामले में दीपका पुलिस ने वाहन जब्त कर तीनों युवकों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता पाने के लिए सड़क पर खतरनाक स्टंट न करें, इससे खुद के साथ अन्य राहगीरों की जान भी जोखिम में पड़ सकती है।
✍️ विजय मेश्राम