होटल हेरिटेज इन का लाइसेंस निलंबित करने की अनुशंसा, किचन में मिले कॉकरोच

कोरबा खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने ट्रांसपोर्ट नगर स्थित होटल हेरिटेज इन का निरीक्षण किया। इस दौरान किचन में अव्यवस्था, एक्सपायरी खाद्य सामग्री और बड़ी संख्या में कॉकरोच पाए गए। टीम ने बिरयानी राइस का नमूना जांच के लिए लिया और लाइसेंस निलंबित करने की अनुशंसा की।
वहीं, बालको भाद्रापारा स्थित साहू जनरल स्टोर से सरसों तेल का नमूना जांच के लिए भेजा गया। 18 नवंबर को टीपी नगर स्थित फूडियो रेस्टोरेंट को अस्वच्छता के चलते सात दिन बंद रखने का नोटिस जारी किया गया।