अड़ानी पावर प्लांट से कॉपर केबल चोरी का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

कोरबा | अड़ानी पावर प्लांट से कॉपर केबल चोरी करने के मामले में थाना उरगा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अजीत कुमार टण्डन (40 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब 30 मीटर कॉपर केबल, जिसकी कीमत लगभग 30 हजार रुपये है, बरामद की गई।
पुलिस के अनुसार, 25 नवंबर की सुबह करीब 6 बजे आरोपी पावर प्लांट परिसर से केबल चोरी कर ले जाने का प्रयास कर रहा था, जिसे सिक्योरिटी ऑफिसर ने पकड़ लिया। पूछताछ के बाद आरोपी की निशानदेही पर बाउंड्रीवॉल के पास छिपाकर रखे बैग से केबल बरामद की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया।
आरोपी: अजीत कुमार टण्डन, निवासी रेलवे क्रॉसिंग, भैंसमा रोड, थाना उरगा, जिला कोरबा।
✍️ विजय मेश्राम