कोरबा में तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत, चालक फरार

कोरबा | रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होकर घर लौट रहे बाइक सवार युवक की तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई। हादसा शनिवार देर शाम सिविल लाइन थाना क्षेत्र के बेंदरकोना के पास हुआ।
उरगा थाना क्षेत्र के पहंदा निवासी हीरा सिंह कंवर (38) अडानी पावर प्लांट (लैंको) में कार्यरत था। शनिवार को वह बेंदरकोना में रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने आया था। देर शाम बाइक से घर लौटते समय विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर चोट लगने से हीरा सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद पिकअप चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश और जांच शुरू कर दी है।